मैं कभी शिक्षक नहीं बल्कि जीवन भर रहा हूं छात्र, गुजरात में बोले पीएम मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2023, 12:59 PM IST

Narendra Modi on Education System: गुजरात में शिक्षकों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बदलते समय के साथ अब छात्रों से सामांजस्य बनाए रखने की जरूरत है। वो कभी शिक्षक नहीं रहे। लेकिन उन्हें लगता है कि हमें हर वक्त कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • गांधीनगर में शिक्षकों को संबोधन
  • बदलते समय में अलग तरह की चुनौती
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना

Narendra Modi on Education System: पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में कहा कि शिक्षकों के साथ उनके जो अनुभव रहे उसने राष्ट्रीय स्तर पर भी नीतियां बनाने में हमारी काफी मदद की है। भारत को विकसित बनाने में शिक्षकों का बड़ा रोल है। जैसे रुपाला जी कहते हैं कि मैं शिक्षक नहीं, लेकिन मैं शिक्षक नहीं हूं, एक विद्यार्थी हूं। मैंने आप लोगों से बहुत कुछ सीखा है।शिक्षक बदल रहे हैं। विद्यार्थी भी बदल रहे हैं। आज शिक्षकों के सामने जो संसाधनों की चुनौती थी, वे कम हो रही है लेकिन छात्रों की जो उत्सकुता है वह चुनौती लेकर आई है।

Narendra Modi, Gujarat, Indian Education System

गांधी नगर में शिक्षकों को पीएम मोदी ने किया संबोधित

इस लिए बनाई गई नई शिक्षा नीति

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भूटान गया। तो मुझे वहां के सीनियर किंग ने बताया कि मेरी पीढ़ी के सभी लोगों को हिन्दुस्तान के शिक्षकों ने पढ़ाया है। हमारी शिक्षा प्रणाली बदल रही है, और शिक्षक और बच्चे भी बदल रहे हैं। परिवर्तन के इस दौर में हम कैसे आगे बढ़ेंगे यह महत्वपूर्ण है।लाखों शिक्षकों ने इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाने में योगदान दिया है। आज भारत 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप नए अवसर बना रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई है।

End of Feed