नरेंद्र मोदी हमारे 'हेडमास्टर': बोले गिरिराज- 'प्रबंधन गुरु' के रूप में PM के आगे समूची दुनिया झुकाती है सिर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 1, 2023, 09:46 PM IST

रोचक बात है कि मोदी और सिंह की उम्र में सिर्फ दो साल का फर्क है। वह मौजूदा पीएम से महज दो बरस छोटे हैं। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 (अभी 72 वर्ष) को हुआ था, जबकि सिंह आठ सितंबर 1952 (70 साल) को जन्मे थे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना हेडमास्टर करार दिया है। उन्होंने गुजरात से नाता रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता को प्रबंधन गुरु भी बताया है। कहा है कि समूची दुनिया मोदी को इसी रूप में देखती है और उनके आगे अपने सिर झुकाती है।

मूल रूप से बिहार के सिंह ने ये बातें गुरुवार (एक जून, 2023) को गुजरात के आणंद में कहीं। ग्रामीण प्रबंधन संस्थान आणंद (आईआरएमए) के 42वें दीक्षांत समारोह में वह बोले- स्वामीनाथन एक वैज्ञानिक थे। हरित क्रांति की शुरुआत करने में उनकी अहम भूमिका थी, लेकिन लाल बहादुर शास्त्री ही थे, जिनके पास ऐसी क्रांति लाने की इच्छाशक्ति थी...जब भी हम शास्त्री को याद करेंगे, हमें स्वामीनाथन की याद अपने आप आएगी...आज उस पहल के लिए धन्यवाद करते हैं। हम खाद्यान्न निर्यात करते हैं।’’

End of Feed