शपथ के बाद पहले 100 दिन का क्या है प्लान? मोदी ने होने वाले मंत्रियों को दिए ये 4 जरूरी संदेश

Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के लिए ये संदेश दिया कि शपथ के बाद काम पर 100 दिन की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है। पेंडिंग योजनाओं को, जो आपको विभाग मिलेगा, उसको तेजी से पूरा करना है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों का एनडीए पर भरोसा है, उसे और मजबूत करना है।

Delhi News: नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद पहले 100 दिनों का प्लान तैयार कर लिया है, सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है। उन्होंने समारोह से पहले शपथ लेने वाले मंत्रियों को जरूरी सलाह दी और कहा है कि लोगों का एनडीए पर भरोसा है, उसे और मजबूत करना है। मोदी ने मंत्रियों को हर सप्ताह की प्लानिंग सुझाया है। उन्होंने कहा कि सोमवार से गुरुवार तक मंत्रालय के काम में दिल्ली में रहने का नियम बनाएं। शुक्रवार से रविवार तक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करें।

Modi Message for Ministers

नरेंद्र मोदी।

पहले 100 दिन की कार्ययोजना का क्या है प्लान?

उन्होंने शपथ लेने वाले मंत्रियों के लिए ये संदेश दिया कि शपथ के बाद काम पर 100 दिन की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है। पेंडिंग योजनाओं को, जो आपको विभाग मिलेगा, उसको तेजी से पूरा करना है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों का एनडीए पर भरोसा है, उसे और मजबूत करना है। विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करना है। मोदी ने देश की जनता के लिए काम करने केलिए सभी को शुभकामनाएं दी और बड़ी जिम्मेदारी के लिए अपने आप को खपा देने को कहा। इसके साथ ही मोदी ने ये चार अहम संदेश दिया।

End of Feed