मोदी का 'अश्वमेध' उत्तर से दक्षिण तक, '144 वाली' विजयनीति से बदलेगा समीकरण!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 12:51 PM IST

इस बार मोदी ने तेलंगाना और आंधप्रदेश में जो सियासत का जो शो किया है उसका मकसद यहां बीजेपी की जड़ों को और ज्यादा गहरा करना और नए साथियों की तलाश भी है।यही कारण है कि अभिनेता और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने शुक्रवार की रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करीब आधे घंटे मुलाकात की।

पीएम मोदी ने साल 2024 के लिए विजय यात्रा शुरु कर दी है। दक्षिण के राज्यों पर बीजेपी अभी से फोकस करने लगी है।पीएम मोदी का दो दिन का दक्षिण भारत का दौरा आज खत्म हो गया।अपने दौरे में मोदी तमिलनाडु। कर्नाटक।आध्रप्रदेश और तेलंगना में रहे इस दौरान उन्होंने दक्षिण के राज्यों को 25 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी...सवाल यही है कि बीजेपी दक्षिण भारत पर ज़ोर क्यों दे रही है।दक्षिण को साधने के पीछे क्या है मोदी का गेमप्लान।बीजेपी का नया नारा अब लुक साउथ है।उसमें भी पहले तेलंगाना फिर तमिलनाडु पर खास फोकस है।फॉरवर्ड प्लान 2022 से कहीं आगे का है। इसी भरोसे के साथ बीजेपी ने एक टारगेट सेट करके दक्षिण भारत में प्रचार का बिगुल फूंक दिया है।खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है।मोदी इलेक्शन मोड में हैं।कम से कम वक्त में मैक्सिमम आउटपुट पाने का लक्ष्य है।

narendra modi

हाल ही में कर्नाटक, तेलंगाना के दौरे पर थे पीएम मोदी

2 दिन में 109 सीट कवर

End of Feed