नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस को बड़ी राहत, वोटिंग से 6 दिन पहले मिलन प्रधान को मिली जमानत

Nandigram By Election: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर हो रहे उपचुनाव से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को जमानत मिल गई है।

Nandigram By Election: नंदीग्राम उपचुनाव में मतदान से ठीक 6 दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को जमानत मिल गई है। मिलन प्रधान को तब गिरफ्तार किया गया था, जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस को इस सीट पर सपोर्ट करने का ऐलान कर दिया था। ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार पहले ही अपना नाम वापस ले चुकी थी। मिलन प्रधान को अब कोर्ट ने तीन हफ्ते के लिए अंतरिम राहत मिली है। यह सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई थी, जिन्होंने भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया। उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए राज्य चुनावों में भवानीपुर सीट भी जीती थी। उपचुनाव के लिए प्रचार 4 अक्टूबर को खत्म होगा और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी।

milan pradhan

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलने प्रधान को मिली जमानत (फाइल फोटो)

End of Feed