नमो भारत ट्रेन अब सफर के साथ देगी रोजगार का भी मौका, जानिए क्या है पूरा प्लान

Namo Bharat Train: ​नमो भारत ट्रेन अब सफर के साथ रोजगार का भी मौका देने जा रही है। एनसीआरटीसी ने छह स्टेशनों पर एकीकृत पार्किंग और वाणिज्यिक स्थानों को पट्टे पर देने और विकसित करने के लिए टेंडर निकाला है।

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) अब सफर के साथ ही लोगों को रोजगार का भी मौका देगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के स्टेशनों की पार्किंग स्थल पर आउटलेट, फूड कोर्ट और कार्यालय आदि बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने टेंडर निकाले हैं। फिलहाल यह सुविधा छह स्टेशनों पर ही मिलेगी।

Namo Bharat Train

नमो भारत ट्रेन लोगों को सफर के साथ देगी रोजगार का भी मौका

कई प्रकार की व्यावसायिक सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि इस पहल से पार्किंग स्थलों को आउटलेट, फूड कोर्ट, कार्यालय, सर्विस अपार्टमेंट और स्टूडियो अपार्टमेंट सहित कई प्रकार की व्यावसायिक सुविधाओं के साथ बढ़ाया जा सकता है। इनसे यात्रियों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। एनसीआरटीसी ने छह स्टेशनों पर एकीकृत पार्किंग और वाणिज्यिक स्थानों को पट्टे पर देने और विकसित करने के लिए टेंडर निकाला है।

End of Feed