देश की रफ्तार को मिली नई उड़ान, नमो भारत ट्रेन ने 82 किमी का सफर 1 घंटे से भी कम समय में पूरा किया

एनसीआरटीसी ने सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) तक पूरे 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर समय-सारिणी के अनुसार ट्रेनों का सफल ट्रायल रन किया।

Namo bharat

नमो भारत ट्रेन ने 82 किमी का सफर 1 घंटे से भी कम समय में पूरा किया

नई दिल्ली: एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने देश के पहले नमो भारत कॉरिडोर पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

एनसीआरटीसी ने सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) तक पूरे 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर समय-सारिणी के अनुसार ट्रेनों का सफल ट्रायल रन किया। खास बात यह रही कि ट्रेनों ने यह पूरी दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

End of Feed