मेरा बेटा ही मेरा उत्तराधिकारी बनेगा, ठाकरे खानदान पर एकनाथ शिंदे का तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:52 PM IST

दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्ति ‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा, ट्वीट कर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा।

मुंबई : दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्ति ‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा’ ट्वीट की। ऐसा प्रतीत होता है कि शिंदे ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। फिलहाल शिवसेना के दो धड़े हैं जिनमें से एक का नेतृत्व उद्धव ठाकरे जबकि दूसरे का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।

Eknath Shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

दोनों धड़ों की ओर से आज मुंबई में अलग-अलग दशहरा रैली के आयोजन के बीच ठाकरे परिवार पर व्यंग्य करते हुए शिंदे ने ट्वीट किया, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे - हरिवंशराय बच्चन।’

End of Feed