My Government My Pride: 'मेरी सरकार, मेरा अभिमान' अभियान की शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 12:04 AM IST

ये पुस्तक भाजपा के आर्थिक मामलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल और कारपोरेट कार्य मंत्रालय से सम्बद्ध विनिधानकर्ता शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण के मानद सदस्य गोपाल कुमार वी आर ने मिलकर लिखी है।

मोदी सरकार के कामों को घर घऱ पहुंचाने के लिए राजधानी दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में ‘मेरी सरकार मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की गयी है। भारतीय वित्त सलाहकार समिति के तत्वावधान में हुए एक समारोह में स्वतंत्रता की 75वें वर्षगांठ के अवसर पर सरकार की 75 प्रमुख योजनाओं की एक पुस्तक का लोकार्पण हुआ।

My Government My Pride

एक कार्यक्रम में ‘मेरी सरकार मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की गयी है

किताब का मकसद 75 प्रमुख योजनाओं को सरल और सामान्य भाषा में एक साथ प्रस्तुत करना है ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। इस अभियान के अगले चरण में सोशल मीडिया और प्रत्यक्ष संपर्क के जरिये 75 लाख लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है।इस मौके पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने 22 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के साथ लोगों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए उपलब्धि प्राप्त करके अद्भुत काम किया है, लेकिन हमें जागरूकता और संभावित लाभार्थियों के साथ जमीनी स्तर पर संपर्क बनाकर इस पहुंच को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

End of Feed