क्या सही में दिल्ली में 29 मई को तापमान 52.9 डिग्री हो गया? केंद्रीय मंत्री बोले- IMD कर रहा सेंसर को चेक

Mungeshpur Temperature: दिल्ली में बुधवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए, दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Temperature at highest level in Delhi: दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मौसम विभाग के अधिकारियों को दिल्ली के मुंगेशपुर वेधशाला के डेटा की पुष्टि करने का काम सौंपा गया है, जिसमें बुधवार दोपहर को 52.3 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दिखाया गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि यह "बहुत कम संभावना" है कि दिल्ली में तापमान उस उच्च स्तर तक पहुंचे जैसा कि शहर के मौसम केंद्रों में से एक ने दिन में पहले बताया था।

delhi heat wave

दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में, पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मुंगेशपुर मौसम केंद्र के डेटा की पुष्टि करने का काम सौंपा गया है।

End of Feed