धारावी में अवैध मस्जिद गिराने पहुंचा BMC का बुलडोजर, लोगों ने टीम को घेरा; पुलिस तैनात

Mumbai News:बीएमसी अधिकारियों का एक दल सुबह करीब नौ बजे धारावी के 90 फुट रोड पर स्थित महबूब-ए-सुब्हानी मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को गिराने के लिए पहुंचा था। जैसे ही लोगों को यह पता लगा, भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और सड़क पर बैठ गए।

Mumbai News: मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में शनिवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब सैकड़ों लोग एक मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को गिराने की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की योजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Dharavi illegal mosque News

धारावी में मस्जिद गिराने का विरोध।

पुलिस अधिकारी ने कहा, जी-उत्तर प्रशासनिक वार्ड से बीएमसी अधिकारियों का एक दल सुबह करीब नौ बजे धारावी के 90 फुट रोड पर स्थित महबूब-ए-सुब्हानी मस्जिद के कथित अवैध हिस्से को गिराने के लिए पहुंचा था। वहां जल्द ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एकत्र हो गए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को उस गली में जाने से रोक दिया जहां मस्जिद स्थित है।

End of Feed