देश

मेरे खिलाफ झूठ फैला रही है बीजेपी- अमेरिका में सिख वाले बयान पर वीडियो के साथ सामने आए राहुल गांधी, दी सफाई

अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर राहुल गांधी को बीजेपी घेर रही है। उसके सांसद राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं, आतंकी तक कह चुके हैं। अब राहुल गांधी ने इसी को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है।

Image

अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी की सिखों वाले बयान पर सफाई
  • वीडियो जारी कर पेश की सफाई
  • सिख समुदाय से पूछा सवाल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने उस बयान को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है, जिसे भाजपा सिखों के विरोधी बता रही थी। बीजेपी के एक सांसद ने तो राहुल गांधी को आतंकी भी कह दिया था। अमेरिका से भारत वापस आने के बाद राहुल गांधी ने अपने उस बयान का पूरा वीडियो जारी करते हुए अपनी सफाई पेश की है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके बयान को लेकर बीजेपी झूठ फैला रहा है।

राहुल गांधी ने सिख समाज से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- "भाजपा अमेरिका में मेरी टिप्पणियों के बारे में झूठ फैला रही है। मैं भारत और विदेश में रहने वाले हर सिख भाई-बहन से पूछना चाहता हू - क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ गलत है? क्या भारत ऐसा देश नहीं होना चाहिए जहां हर सिख - और हर भारतीय - बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके? हमेशा की तरह, भाजपा झूठ का सहारा ले रही है। वे मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं क्योंकि वे सच बर्दाश्त नहीं कर सकते। लेकिन मैं हमेशा उन मूल्यों के लिए बोलूंगा जो भारत को परिभाषित करते हैं: विविधता में हमारी एकता, समानता और प्रेम"

बीजेपी ने बोला था हमला

बीजेपी की ओर से पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक और राजनाथ सिंह से लेकर हरदीप पुरी तक राहुल गांधी पर इस बयान के लिए निशाना साध चुके हैं। कांग्रेस को ओर से भी पलटवार जारी है। दोनों पार्टियां इस बयान को लेकर आमने सामने है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article