महिला के पेट से आ रहा था खून, जांच में सामने आया रेप का राज; आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 10, 2023, 11:53 AM IST

Crime News in Hindi: पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की घटना से दो महीने पहले ही ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। दुष्कर्म की घटना के कुछ दिन बाद महिला के पेट से खून आने लगा, जिसके बाद परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

Crime News: मुंबई में एक महिला से ऑटो के अंदर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है और वह मुंबई में रहकर ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपी की पहचाान इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है।

Crime News

रेप का आरोपी ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया, इस घटना के बारे में तब पता चला, जब महिला तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंची। दरअसल, आरोपी ने महिला से मारपीट की थी और इसे इस बात के लिए धमकाया था कि वह घटना के बारे में किसी को न बताए।

End of Feed