मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : कहां तक पहुंचा पहली बुलेट ट्रेन परियाजना का काम, किन तकनीकों का हो रहा इस्तेमाल

मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 300 किलोमीटर के वायाडक्ट का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा किया गया। यह उपलब्धि गुजरात में सूरत के पास 40 मीटर लंबे फुल-स्पैन बॉक्स गर्डर के सफल लॉन्च के साथ पूरी की गई।


Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project

पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 300 किलोमीटर के वायाडक्ट का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा

नई दिल्ली: मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 300 किलोमीटर के वायाडक्ट का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा किया गया। यह उपलब्धि गुजरात में सूरत के पास 40 मीटर लंबे फुल-स्पैन बॉक्स गर्डर के सफल लॉन्च के साथ पूरी की गई।

300 कि.मी. के सुपरस्ट्रक्चर में से, 257.4 कि.मी. का निर्माण फुल स्पैन लॉन्चिंग विधि (FSLM) के माध्यम से किया गया है, जिसमें 14 नदी के पुल, 37.8 कि.मी. स्पैन बाय स्पैन (SBS), 0.9 कि.मी. स्टील ब्रिज (7 ब्रिज में 60 से 130 मीटर तक के 10 स्पैन), 1.2 कि.मी. पीएससी ब्रिज (5 ब्रिज में 40 से 80 मीटर तक के 20 स्पैन) और 2.7 कि.मी. स्टेशन बिल्डिंग शामिल हैं।

End of Feed