BJP नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव, कहा- वो सिर्फ फेमस होना चाहती थी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव, अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने जाने रहे हैं। प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और तलाक लेने का ऐलान किया है।

बीजेपी नेता अपर्णा यादव से उनके पति प्रतीक यादव ने तलाक लेने का ऐलान किया है। अपर्णा यादव सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह की बहू हैं। हालांकि वो सपा छोड़कर बीजेपी में जा चुकी हैं। पत्नी के परिवार से अलग होने और बीजेपी में जाने पर भी प्रतीक यादव चुप थे, लेकिन अब उन्होंने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपर्णा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और तलाक लेने की बात कही है। पति के तलाक की इस घोषणा पर अभी अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

aparna yadav prateek yadav

बीजेपी नेता अपर्णा यादव अपने पति प्रतीक यादव के साथ (फोटो- iamprateekyadav)

अपर्णा यादव से तलाक लेंगे प्रतीक यादव

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- "मैं जल्द से जल्द इस स्वार्थी औरत (अर्पणा यादव) से तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते को बर्बाद कर दिया। ये सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली होना चाहती है। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है, लेकिन इसे कोई परवाह नहीं, क्योंकि इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी, और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की।"

End of Feed