सैफई के मेला ग्राउंड में पंचतत्व में विलीन होंगे मुलायम सिंह, CM योगी भी आएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 02:41 PM IST

Death news of Mulayam Singh Yadav : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह सैफई में मंगलवार को होने वाले मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि यूपी के इस वरिष्ठ नेता का अंतिम सम्मान पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह हुआ मुलायम सिंह यादव का निधन
  • सपा संस्थापक का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव सैफई में होगा
  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदिथ्यनाथ अंत्येष्टि समारोह में शामिल होने जाएंगे

Death news of Mulayam Singh Yadav : मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। सैफई के जिस मेला ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, वहां पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं अपने नेताजी को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैफई पहुंचेंगे। अन्य दलों के नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई पहुंच सकते हैं।

अंत्येष्टि समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह सैफई में मंगलवार को होने वाले मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि यूपी के इस वरिष्ठ नेता का अंतिम सम्मान पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुलायम सिंह की याद में राज्य में तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है। मुलायम सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। वह पांच दशकों तक यूपी की राजनीति के केंद्र में रहे। उन्होंने देश की राजनीति में भी बड़ी भूमिका निभाई है। सीएम ने कहा, 'मैं उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

End of Feed