Mukhtar Ansari : मौत से पहले फोन पर मुख्तार की आखिरी बातचीत, आप भी सुनिए बेटे और बहू से क्या कहा, Audio

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 01:00 PM IST

Mukhtar Ansari News : जवाब में उमर कहता है कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है और वह उनसे मिलने के लिए जेल आएगा। इस बातचीत में मुख्तार यह भी कहता है कि 'अब तो शरीर चला जाएगा, रूह ही रह जाएगी।'

Mukhtar Ansari : मॉफिया डॉन मुख्तार अंसारी की अपने परिवार के साथ बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इस ऑडियो में उसे अपने बेटे उमर और बहू निखत अंसारी से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इस बातचीत में मुख्तार उन्हें बताता है कि उसकी तबीयत खराब है और वह 16 मार्च से रोजा नहीं रख पाया है। जवाब में उमर कहता है कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है और वह उनसे मिलने के लिए जेल आएगा। इस बातचीत में मुख्तार यह भी कहता है कि 'अब तो शरीर चला जाएगा, रूह ही रह जाएगी।'

Mukhtar Ansari

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत।

हम जमजम और खजूर देने आएंगे-उमर

परिवार वालों से बातचीत में मुख्तार कहता है कि वह ठीक से बैठ नहीं पा रहा है। जबकि उमर कहता है कि 'आपकी सेहत को लेकर हम लोग बहुत चिंतित हैं। आपसे मिलने के लिए हम कोर्ट से परमिशन ले रहे हैं। इसके लिए हम लखनऊ कोर्ट में हैं।' निखत, मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी है। उमर कहता है कि सऊदी अरब से वह जमजम और खजूर लेकर आया है। इसे देने के लिए वह आएगा। इस बातचीत में मुख्तार ने बताया कि उसने 16 तारीख से रोजा नहीं रखा।

End of Feed