IPS Anurag Arya: प्रयागराज के माफिया अतीक अंसारी के बाद अब उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी की बारी है। आज गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट फैसला सुनाने वाली है। इस केस में मुख्तार अंसारी व उनका सांसद भाई अफजाल अंसारी आरोपी हैं। दोनों के खिलाफ 2007 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
आईपीएस अनुराग आर्य ने मुख्तार के साम्राज्य पर किया था पहला प्रहार।
मुख्तार अंसारी के खिलाफ जैसे-जैसे फैसले की घड़ी नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे आईपीएस (IPS) अधिकारी अनुराग आर्य की चर्चा भी बढ़ती जा रही है। दरअसल, तेजतर्रार आईपीएस अनुराग आर्य वही अधिकारी हैं, जिन्होंने मुख्तार अंसारी के आपराधिक साम्राज्य के खिलाफ पहली कील ठोंकी थी। ऐसे में उनकी चर्चा होना लाजमी है। आइए जानत हैं कौन हैं आईपीएस अनुराग आर्य और मुख्तार के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की थी।
