LIVE
Mukhtar Ansari Death News Updates: सुपुर्द-ए-खाक हुआ माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, कालीबाग कब्रिस्तान में हुआ हमेशा के लिए दफ्न
Mukhtar Ansari Death News Updates: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को शुक्रवार को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफ्न कर दिया गया। परिवारजनों की उपस्थिति में उसे दफनाया गया। उसकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। कब्रिस्तान के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती हुई थी। बांदा जेल में बंद मुख्तार की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत होने की बात कही गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उसे धीमा जहर दिया गया। मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच के आदेश हुए हैं।
MAR 30, 2024 11:07 IST
Mukhtar Ansari Death News Live Updates: दफनाया गया मुख्तार अंसारी
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। परिवारवालों की मौजूदगी में उसे गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। दफनाए जाने से पहले जनाजे की नमाज पढ़ी गई। उसकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। कब्रिस्तान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
MAR 30, 2024 10:18 IST
आखिरी सफर पर मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी का जनाजा कालीबाग के कब्रिस्तान पहुंच गया है। उसके जनाजे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। कब्रिस्तान के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कब्रिस्तान में बाहरी लोगों के जाने की इजाजत नहीं है। केवल परिवार के लोगों को कब्रिस्तान के भीतर जाने की इजाजत दी गई है।
MAR 30, 2024 09:32 IST
Mukhtar Ansari Death News Live Updates: कालीबाग में खोदा गया है कब्र
मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को दफन करने के लिए कब्र खोदा गया है। साढ़े सात फीट लंबी, साढ़े तीन फीट चौड़ी और पांच फीट गहरी कब्र खोदी गई है। मुख्तार अंसारी के शव को अभी ताबूत में रखा गया है। जल्द ही जनाजा निकलेगा। इसके लिए अंतिम प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
MAR 30, 2024 09:00 IST
गाजीपुर में सुरक्षा कड़ी-पुलिस अधीक्षक
गाजीपुर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वहां के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बयान दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्तार अंसारी के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। प्रशासन और पुलिस मुख्तार के परिवार के संपर्क में है। जनाजे के दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं होने दी जाएगी।
MAR 30, 2024 08:07 IST
Mukhtar Ansari Death News Live Updates: जेल में मुख्तार को धीमा जहर देने का आरोप
मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। मुख्तार के परिजनों ने अंसारी को जेल में धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। गाजीपुर के सांसद और मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था कि ''मुख्तार ने बताया था कि करीब 40 दिन पहले भी उन्हें जहर दिया गया था और हाल ही में शायद 19 या 22 मार्च को फिर ऐसा किया गया, जिसके बाद से उनकी हालत खराब है।''
MAR 30, 2024 07:23 IST
सभी शांति बनाए रखें, अंतिम दर्शन का मिलेगा मौका-सुहैब
समाजवादी पार्टी के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद साहिब अंसारी ने कहा है कि अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। यहां उपस्थित सभी लोगों से वह शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।
MAR 30, 2024 07:06 IST
MAR 30, 2024 06:50 IST
Mukhtar Ansari Death News Live Updates: मुख्तार के घर पर लोगों की भारी भीड़
गाजीपुर में मुख्तार के घर पर लोगों की भारी भीड़ है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। गाजीपुर में धारा 144 लागू है। आज 10 बजे के करीब मुख्तार के शव को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
MAR 30, 2024 05:31 IST
सुबह 10 बजे सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार
मुख्तार अंसारी के शव को आज सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 10 बजे नमाज के बाद उसे मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। मुख्तार को उसके पिता सुभान उल्लाह अंसारी की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा।
MAR 30, 2024 05:28 IST
मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचा शव
मुख्तार अंसारी का शव देर रात तकरीबन सवा एक बजे गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित उसके आवास पर पहुंच गया है। आज सुबह 10 बजे मुख्तार अंसारी के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया जाएगा।
MAR 29, 2024 23:16 IST
MAR 29, 2024 22:30 IST
अंसारी परिवार के आवास से कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल तैनात
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अंसारी के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जो अंसारी परिवार के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है। उन्होंने कहा कि इसी कब्रिस्तान में मुख्तार के माता-पिता की कब्र हैं। मुख्तार के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। अंसारी परिवार के आवास से कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं।
MAR 29, 2024 22:29 IST
गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम बांदा में किया गया जो मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) से लगभग 400 किलोमीटर दूर है और शव को फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, भदोही तथा वाराणसी आदि जिले के रास्ते उसके पैतृक निवास ले जा रहा है। अंसारी के शव को दफनाने के लिए उसके पैतृक स्थान पर काली बाग स्थित पारिवारिक कब्रिस्तान में गड्ढा खोदा गया है और अंतिम संस्कार का समय शव को लाए जाने के बाद तय किया जाएगा। इस बीच, गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
MAR 29, 2024 22:24 IST
मुख्तार का शव लेकर गाजीपुर आ रहा 26 गाड़ियों का काफिला
मुख्तार अंसारी का शव लेकर 26 गाड़ियों का काफिला शाम पौने पांच बजे गाजीपुर के लिए रवाना हो गया। इस काफिले में मौजूद मुख्तार के वकील नसीम हैदर ने बताया कि अंसारी का शव उसके छोटे बेटे उमर अंसारी, बहू निकहत अंसारी और दो चचेरे भाइयों के सुपुर्द किया गया। उन्होंने कहा कि शव के साथ एंबुलेंस में उमर अंसारी, निकहत अंसारी और दोनों चचेरे भाई बैठे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों की 24 गाड़ियां काफिले में हैं और दो गाड़ियां अंसारी के परिवार की हैं।
MAR 29, 2024 21:10 IST
अंसारी की मौत: भाजपा ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करने पर विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए उनकी हर मुद्दे को भावनात्मक रूप से भुनाने की आदत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जहां विपक्षी दलों पर निशाना साधा, वहीं अंसारी के इशारे पर मारे गए विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी और भाजपा नेता अलका राय ने उनकी मौत को ‘दैवीय न्याय’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा भगवान पर पूरा भरोसा था।’ उनके पुत्र पीयूष राय ने राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी समेत कुछ विपक्षी दलों के इस आरोप को खारिज कर दिया कि अंसारी की मौत के पीछे साजिश थी। उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण यह लगाया गया है। उन्होंने कहा, ‘वे (आलोचक) अपराधी में धर्म ढूंढ रहे हैं।’ उनकी मां ने कहा कि अंसारी के अपराध के पीड़ित और उनके परिवार उसके अंत से खुश होंगे। अलका राय पूर्व में भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं। भाजपा ने गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जहां से वर्तमान में अंसारी के भाई अफजाल अंसारी सांसद हैं। नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया में विपक्षी दलों पर उनकी मौत पर राज्य प्रशासन के बयान के बावजूद ‘सांप्रदायिक जहर’ फैलाने का आरोप लगाया।
MAR 29, 2024 20:24 IST
MAR 29, 2024 19:25 IST
मोहम्मदाबाद में दुकानें बंद, बांदा से पैतृक निवास ले जाया जा रहा मुख्तार का शव
बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले के मोहम्दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जा रहा है। इस बीच, मोहम्मदाबाद यूसुफपुर में दुकानें और बाजार बंद हैं तथा लोग मुख्तार के शव का इंतजार कर रहे हैं। बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया मुख्तार अंसारी का शव लेकर 26 गाड़ियों का काफिला शाम पौने पांच बजे गाजीपुर के लिए रवाना हो गया।
MAR 29, 2024 17:54 IST
MAR 29, 2024 17:22 IST
बांदा से गाजीपुर के लिए रवाना हुआ मुख्तार अंसारी का शव
बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जा रहा है।
MAR 29, 2024 17:14 IST
