Mukhtar Ansari Sharp Shooters: मुख्तार अंसारी, यूपी के बांदा जेल में बंद हैं। हाल ही में उन्हें गैंगस्टर मामले में 10 साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना लगाया गया था। लेकिन हत्या के एक मामले में बरी हो चुके हैं। मुख्तार अंसारी की क्राइम फाइल पर नजर डालें तो 60 से अधिर केस जिसमें 10 से अधिक हत्या के केस दर्ज हैं। यही नहीं उसने दहशत के जरिए 15 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उसने कहां से इतनी अधिक संपत्ति अर्जित की। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उसने अपने मंसूबों को अंजाम देने लिए उन शूटर्स की मदद ली जो किसी ना किसी वजह से अपराध की दुनिया में दाखिल हो गए थे। वैसे तो उसकी गैंग में शूटर्स की संख्या सैकड़ों में है। लेकिन तीन खास नाम रहे जिनकी मदद से उसने अपने साम्राज्य को खड़ा किया है। वो तीन नाम हैं, अनुज कनौजिया, अंगद राय और अमित राय।
मुख्तार अंसारी के शूटर्स
अंगद राय, यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाला है, उसके खिलाफ कुल 26 केस दर्ज है जिनमें हत्या के 6 से अधिक केस हैं। इस समय वो बिहार की भभुआ जेल में बंद है।
अमित राय, यह भी यूपी के गाजीपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ कुल 22 केस दर्ज हैं जिनमें हत्या के 2 केस हैं
अनुज कनौजिया, यूपी के मऊ जिले का रहने वाला है, और एक लाख का इनामी है, इसके खिलाफ 22 केस दर्ज हैं जिनमें हत्या के चार केस हैं।हाल ही में अनुज कनौजिया की पत्नी रीना राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
बताया जाता है कि मुख्तार अंसारी उन अपराधियों को अपना बना लिया जिनके खिलाफ पहले से ही हत्या या दूसरे मुकदमे चल रहे थे। वो उन्हें शरण देता, पुलिस से बचाने की कोशिश करता, अदालती कार्रवाई में मददद करता । इस तरह से उन्हें अपने गैंग में शामिल कर बड़ी घटनाओं को अंजाम देता। बता दें कि कपिलदेव सिंह हत्याकांड मामले में शनिवार को फैसला आना है।
