Sanjeev Jeeva: जीवा के मारे जाने की खबर पाकर बेचैन हो उठा मुख्तार, रात भर बैरक में टहलता रहा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 8, 2023, 12:34 PM IST

Sanjeev Jeeva murder case: पुलिस सूत्रों का कहना है कि विजय कुमार यादव का सीधा संबंध जीवा से नहीं है। विजय का इस्तेमाल शूटर के रूप में किया गया। पुलिस इस हत्याकांड को गैंगों की आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद संजीव सीधे तौर पर मुख्तार से जुड़ा हुआ था। जेल में बंद जीवा से मुख्तार के गुर्गे मुलाकात किया करते थे।

Sanjeev Jeeva murder case: कृष्णानंद राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में वेस्ट यूपी के गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि जीवा की हत्या की खबर जैसे ही बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी तक पहुंची वह बेचैन हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह पूरी रात नहीं हो सका और अपनी बैरक में टहलता रहा। जीवा, मुख्तार का करीबी शूटर था। जीवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शूटर विजय कुमार यादव ने उसे एक के बाद एक छह गोलियां मारीं। सभी गोलियां पीठ के पीछे बाईं तरफ लगीं।

विजय का जीवा से सीधा संबंध नहीं

पुलिस सूत्रों का कहना है कि विजय कुमार यादव का सीधा संबंध जीवा से नहीं है। विजय का इस्तेमाल शूटर के रूप में किया गया। पुलिस इस हत्याकांड को गैंगों की आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद संजीव सीधे तौर पर मुख्तार से जुड़ा हुआ था। जेल में बंद जीवा से मुख्तार के गुर्गे मुलाकात किया करते थे। वह पश्चिमी यूपी में जालसाजी, रंगदारी से लेकर अपराध का काम देखता था।

End of Feed