VIDEO: 'मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई...', जब हिंदी में बोले ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर तो PM मोदी ने लगाए ठहाके

Global Fintech Fest: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भारत-ब्रिटेन संबंधों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने हिंदी में भी संबोधन देकर सभी को चकित कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई। उनको यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Global Fintech Fest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गुरुवार को मुलाकात की और फिर दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर ने हिंदी में दीवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद एक अन्य कार्यक्रम में भी कीर स्टार्मर हिंदी में खूब बोले और उनका वीडियो इंटरनेट पर छा गया।

Keir Starmer PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (फोटो साभार: PTI)

स्टार्मर ने क्या कुछ कहा?

कीर स्टार्मर ने जियो वर्ल्ड सेंटर मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में भारत-ब्रिटेन संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत-ब्रिटेन एफटीए से दोनों देशों का सकल घरेलू उत्पाद बढेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, भारत फिनटेक में स्वाभाविक साझेदार हैं, मैं चाहता हूं कि ब्रिटेन वित्त और वित्तीय प्रौद्योगिकी में निवेश के लिए नंबर एक विकल्प बने।

End of Feed