MP News: छिंदवाड़ा में शिवराज ने शुरू किया 'मिशन 29', कहा- 'मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 07:42 PM IST

Shivraj Chouhan Mission 29: शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे और 'मिशन 29' की शुरूआत करते हुए कहा मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है? 29 की 29 सीटें भाजपा का जिताना है।

Shivraj Chouhan in Chinaware: जब-जब धर्म की हानि होगी, अधर्म बढ़ेगा पाप और अनाचार बढ़ेगा, तब तब धर्म की रक्षा के लिए अधर्म के नाश के लिए सज्जनों के उद्धार के लिए दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार इस धरती पर अवतार लूंगा। आज मैं हृदय से कह रहा हूं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ही परमात्मा की इच्छा से नरेंद्र मोदी का इस धरती पर आगमन हुआ है। विश्व गुरु बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी का आगमन हुआ है। नरेंद्र मोदी जी के प्रति हम सब की अटल श्रद्धा और अटूट विश्वास है। जैसे भारत बढ़ रहा है हमनें कभी नहीं सोचा था।

MP CM Shivraj Singh Chouhan in Chinwara

सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने प्रतिद्धंदी कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे

सीएम शिवराज ने कहा कि हमें फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 29 सीटों से भाजपा को जिताना है। लेकिन आज छिंदवाड़ा को भी एक वचन देना पड़ेगा, आज से मैं शुरू कर रहा हूं मिशन 29, और आपको इसे पूरा करना होगा। पिछली बार छिंदवाड़ा रह गई थी। इस बार छिंदवाड़ा सहित पूरी 29 सीटें जिताना है। सीएम ने कहा कि सातों विधानसभाओं से भाजपा को जिता कर छिंदवाड़ा लोकसभा की सीट जीत कर नरेंद्र मोदी जी को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी दृढ़ इच्छा है। इसके लिए हम जी-जान से मेहनत करेंगे। जैसे विधानसभा के चुनाव में मैं कभी रात को 2 घण्टे से ज्यादा नहीं सोया, मैंने 20-22 घंटे काम किया है। वैसे ही मैं चैन की सांस नहीं लूंगा। फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है? तो 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जिताना है।

End of Feed