MP Exit Poll: देश विजन से चलता है टेलिविजन से नहीं, एग्जिट पोल में कांग्रेस की हार पर बोले कमलनाथ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 1, 2023, 06:48 AM IST

MP Exit Poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार पर मोहर लगाएगी। साथ ही का कि देश टेलीविजन से नहीं, विजन से चलता है।

MP Exit Poll: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनता मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाने के लिए तैयार है और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले अधिकांश एग्जिट पोल से प्रभावित न हों। कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की ताकत हैं और यह आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि जनता ने आपके समर्थन में भारी मतदान किया है। कांग्रेस पार्टी तीन दिसंबर को जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो जनता कांग्रेस सरकार पर मोहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि देश टेलीविजन से नहीं, विजन से चलता है।

Kamal Nath, Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll

कमल नाथ को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं (तस्वीर-फेसबुक)

कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कई एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्यथा कह रहे हैं। इन सब बातों से अपना ध्यान भटकने न दें। आपको अपनी नजर केवल अपने लक्ष्य पर रखनी है। आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना वाले दिन पर केंद्रित करना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिले हर वोट की गिनती सही तरीके से हो और राज्य में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस 230 सदस्यीय विधानसभा में 130 से अधिक सीटें हासिल करने के लिए तैयार है।

End of Feed