मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए अपने बयान की वजह से घिर गए हैं। बयान में उन्होंने कहा था कि मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। इस टिप्पणी से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कुछ लोगों के सामने ये बातें कहते दिखाई दिए।
म.प्र के पवई इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बयान देते हुए पार्टी नेता राजा पटेरिया।
वायरल क्लिप में वह कहते नजर आए- मोदी चुनाव खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हत्या इन द सेंस हराने का काम करना है।
Former MP state minister & Congress leader Raja Pateria made a controversial remark during a meeting of Congress Ka… t.co/g047E0qivG
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
देखते ही देखते यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोग उन्हें निशाने पर लेने लगे। हालांकि, विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई में कहा कि वह तो महात्मा गांधी को मानने वाले हैं। वह हत्या की बात नहीं कर सकते। बयान गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि उनका मतलब मोदी को हराने से था।
Congress leader & former minister Raja Pateria incites people to kill PM Modi - earlier too Cong leaders spoke abou… t.co/whNqjxzooX
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
पटेरिया ने पीएम को लेकर यह बयान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पन्ना जिले के पवई इलाके में दिया, जिसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बाबत कहा- कांग्रेस पीएम मोदी का जमीन पर मुकाबला और सामना नहीं कर पा रही है, इसलिए कांग्रेस नेता उन्हें मारने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस का असल चेहरा बाहर निकल कर सामने आ गया है।
वहीं, म.प्र के गृह, जेल, संसदीय और कानूनी मामलों के मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान पर समूची कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा- यह इटली की कांग्रेस पार्टी है। देखें, उन्होंने और क्या कहा?:
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ प… t.co/T2Jfzs4FFB
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
