कांग्रेस के लोग कहते हैं राहुल गांधी को समझ नहीं है- Times Now Summit में विपक्ष पर बरसे मोहन यादव, मध्य प्रदेश की उपलब्धियों को गिनाया

Times Now Summit 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टाइम्स नाउ समिट 2026 में राज्य के विकास कार्यों और विपक्ष के आरोपों पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि संघ और विद्यार्थी परिषद में काम करने से लोगों के बीच काम करने और विविध विचारों को समझने की सीख मिलती है, और स्वयंसेवक बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Times Now Summit 2026 में राज्य के विकास कार्यों से लेकर विपक्ष के आरोपों तक पर अपनी बेबाक राय रखी। मोहन यादव ने कहा जहां एक और संघ की जमकर तारीफ कि वहीं विपक्ष की आलोचनाओं पर भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर कहा कि राहुल गांधी को कौन गंभीरता से लेता है।

mohan yadav .

टाइम्स नाउ समिट 2026 में डॉ. मोहन यादव

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए मोहन यादव ने संघ से जुड़ाव पर कहा- "चाहे संघ में काम करो, चाहे विद्यार्थी परिषद में काम करो। हमारे लिए आम जनता के साथ खड़े होकर के काम करने के लिए यह बहुत महत्व की बात रहती है। जब हम लोक संग्रह की दृष्टि से बात करते हैं, लोगों को समझने के लिए, जानने के लिए, अलग-अलग प्रकार के विचारों को जोड़कर के, एक साथ खड़े करने के लिए तो हम अपने आपको वह सब ट्रेनिंग में आ जाता है, कि विचारों की अलग विविधता होती है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं और हम जैसे सब लोग भाग्यशाली हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने, जो कार्यकर्ता बने, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।"

End of Feed