रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की अपील

Bangladesh Crisis: केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से आग्रह किया कि वे बांग्लादेश में सेना के अधिकारियों के समक्ष ढाका में स्थित दो ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों-गुरुद्वारा नानक शाही और गुरुद्वारा संगत टोला की सुरक्षा का मुद्दा उठाएं।

Bangladesh Crisis: केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बांग्लादेश के हालात पर चिंता जाहिर की है। इस बाबत उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और हिंदू मंदिरों की सुरक्षा की मांग की।

Ravneet Singh Bittu

केंद्रीय राज्य मंत्री रनवीत सिंह बिट्टू

रवनीत बिट्टू ने विदेश मंत्री को एक आधिकारिक पत्र लिखते हुए आग्रह किया कि वे बांग्लादेश में सेना के अधिकारियों के समक्ष ढाका में स्थित दो ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों-गुरुद्वारा नानक शाही और गुरुद्वारा संगत टोला की सुरक्षा का मुद्दा उठाएं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी और गुरु तेग बहादुर साहिब ने ढाका का दौरा किया था और उनकी याद में ये गुरुद्वारे बनाए गए थे।

End of Feed