देश की 5.7 करोड़ से अधिक आबादी फंगल डिजीज के चपेट में, शरीर के इन अंगों पर अधिक खतरा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 5, 2023, 11:38 AM IST

Fungal disease in india:आम तौर पर हम स्किन से जुड़ी परेशानियों को नजरंदाज करते हैं। लेकिन एक शोध के मुताबिक देश की करीब 4.4 फीसद आबादी फंगल डिजीज का सामना कर रही है।

Fungal disease in india: देश की आबादी 130 करोड़ के पार है और एक रिसर्च के मुताबिक 5.70 करोड़ से अधिक लोग फंगल डिजीज(Fungal disease in india) का सामना कर रहे हैं। इनमें से 10 फीसद लोग जानलेवा मोल्ड इंफेक्शन से पीड़ित हैं। फंगल डिजीज के मामले में 400 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। भारत में फंगल डिजीज के मामले आम हैं लेकिन इसका प्रसार किस हद तक है इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। इस शोध में दिल्ली एम्स(Delhi aiims research), बंगाल के कल्याणी में स्थित एम्स, पीजीएमआईआर चंडीगढ़ के साथ साथ मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता शामिल थे। भारत की करीब 4.4 फीसद आबादी अलग अलग फंगल डिजीज की शिकार है।

fungal disease

5.7 करोड़ से अधिक आबादी फंगल डिजीज की शिकार

रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

ओपन फोरम इंफेक्शन डिजीज में इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। शोध पत्र में पाया गया है कि वैजाइनल थ्रश या यीस्ट इंफेक्शन से करीब 2.4 करोड़ महिलाएं प्रभावित हैं। इसके साथ ही हेयर फंगर इंफेक्शन जिसे टीनिया कैपिटिस कहा जाता है उससे स्कूल जाने वाले परेशान हैं। इसमें बाल झड़ते हैं और माथे पर दाने निकल आते हैं। इसके अलावा मोल्ड इंफेक्शन से होने वाली मौत की संख्या ज्यादा है। इससे करीब 2.5 लाख लोग प्रभावित हैं। इसके अलावा 17 लाख लोग श्वसन तंत्र की समस्या से जूझ रहे हैं। 35 लाख लोग फेफड़े के मोल्ड डिजीज का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा करीब 10 लाख लोग अंधेपन को झेल रहे हैं जिसे ब्लैक मोल्ड नाम दिया गया है।एम्स दिल्ली के शोधकर्ता अनिमेश रे का कहना है कि भारत में टीबी के हर वर्ष 30 लाख मामले सामने आते हैं। लेकिन फंगल डिजीज का दायरा बड़ा है, हालांकि इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया गया।

End of Feed