इस बार मानसून में कुछ देरी, 4 जून तक केरल में देगा दस्तक, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 16, 2023, 04:44 PM IST

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब होगा।

Monsoon Update: मौसम में लगातार उतार चढ़ाव के बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब होगा। इसके चार जून को दस्तक देने की संभावना है।

Monsoon update

इस बार मानसून में कुछ देरी

चार जून तक आने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी हो सकती है और इसके चार जून तक आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से लगभग 7 दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने की संभावना है। केरल में मानसून की शुरुआत 4 जून को 4 दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ होने की संभावना है।

End of Feed