मानसून के समय पर पहुंचने के बन रहे हालात, IMD और Skymet एक्सपर्ट ने दिया ताजा अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 25, 2023, 12:28 PM IST

मानसून में कुछ दिनों की देरी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और स्काईमेट के विशेषज्ञों ने राहत भरी खबर सुनाई है।

Monsoon Updates: मौसम विभाग ने इस बार मानसून में कुछ दिनों की देरी का पूर्वानुमान जताया था। लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि ताजा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि मानसून सही दिशा में बढ़ रहा है। ये पोर्ट ब्लेयर से होता हुआ केरल की तरफ बढ़ेगा। स्काईमेट (Skymet) के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) ने अंडमान सागर के अंदरुरी दक्षिणी हिस्से में विकसित होना शुरू कर दिया है।

वहीं, आईएमडी (IMD) के एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख डीएस पई ने कहा कि पूरे उत्तर-पूर्व भारतीय महासागर में मानसून मजबूत होने लगा है। इससे मानसून का फ्लो अगले तीन दिनों में बंगाल के दक्षिणी खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप की तरफ बढ़ेगा। इसके कारण इस क्षेत्र में कनवेक्शन (गर्म हवाओं बनने की प्रक्रिया) बन रहा है। ये दक्षिण-पूर्व अरब सागर की ओर भी फैल रहा है। दक्षिण अरब सागर के ऊपर मानसून के तैयार होने में करीब एक सप्ताह लगेगा।

End of Feed