Monsoon Update: दिल्ली-NCR (Delhi Rain) में मानसून (Monsoon) अपने तय समय से दो दिन पहले दस्तक दे चुका है। रविवार को हुई बारिश (Rainfall) के बाद मौसम (Weather) सुहाना हो चुका है। हालांकि, कई जगहों पर जलभराव के कारण परेशानी भी हुई है। अब मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली - NCR के लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार यानी आज जमकर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान (Temperature) गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में बारिश
मौसम विभाग (Mausam) के अनुसार दिल्ली में एक जुलाई तक लगातार बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मानसून आगे बढ़ चुका है। IMD ने आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, विदर्भ, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं हुई। मौसम विभाग की ओर से द्वारा कई जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, मंडी और सोलन जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। आईएमडी ने यहां के लिए मौसम कार्यालय ने एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है।
यहां भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल माहे, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी बिजली गिरने व तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
