Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026: देशभर में मानसून सक्रिय है और अधिकांश राज्यों में अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, उत्तर भारत में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ने के आसार हैं। वहीं, पहाड़ी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव का खतरा बना हुआ है। IMD ने बिजली गिरने और खराब मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

Mansoon 2026 : मॉनसून ने देशभर में अपनी पहुंच बना ली है। अधिकांश राज्यों में तेज हवाओं के साथ अच्छी-खासी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हालांकि, उत्तर भारत में अब इसमे कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन पहाड़ों और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों पर भारी से भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। उधर, दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश से जल भराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ की समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम खराब होने से कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं तो कई फ्लाइट्स के रास्ते बदल दिए गए।

Mansoon 2026 Rain

देशभर में मॉनसूनी बारिश का कहर (फोटो-AI)

एनसीआर में 'अच्छी' हवा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले दो दिनों से हो रही निरंतर बारिश ने मौसम का स्वरूप पूरी तरह से बदल दिया है। लोगों को भीषण गर्मी से तो राहत मिली ही है, साथ ही वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में भी अभूतपूर्व सुधार हुआ है। बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और हानिकारक प्रदूषक कण धुल गए हैं, जिससे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश स्टेशन 'अच्छी' श्रेणी में आ गए हैं। दिल्ली के अलीपुर का एक्यूआई 29 और नोएडा सेक्टर-62 का 32 दर्ज किया गया, जो स्वच्छ हवा का प्रमाण है।

End of Feed