Amogh Lila Das on Swami Vivekananda: स्वामी विवेकानंद और उनके गुरुदेव रामकृष्ण परमहंस पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर इस्कॉन ने अपने मॉन्क और मोटिवेश्नल स्पीकर प्रभु अमोघ लीला दास को बैन कर दिया। मंगलवार (11 जुलाई, 2023) को इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने बैन से जुड़ा बयान जारी किया। कहा कि है कि उन्हें एक महीने के लिए इस्कॉन ने बैन कर दिया है।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
