MP Cm Oath: 13 को मोहन यादव लेंगे मध्य प्रदेश सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 10:52 PM IST

Mohan Yadav Oath Ceremony: मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 तारीख को भोपाल में सीएम पद की शपथ लेंगे, इस मौके पर पीए मोदी, अमित शाह से लेकर बीजेपी के दिग्गजों का जामवड़ा लगेगा।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) बुधवार को यहां पद की शपथ लेंगे, पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे।भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा के बाद कहा कि यहां लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है।

शर्मा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।' चौहान ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री होने के नाते यह देखना उनका कर्तव्य है कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां की जाएं।

End of Feed