Mohan Majhi Odisha New CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री (Odisha New CM) का फैसला हो गया है और साफ हो गया कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी (Mohan Majhi) होंगे वहीं राज्य में दो डिप्टी सीएम भी होंगे ये हैं- के.वी. सिंह देव और पार्वती परिदा। मुख्यमंत्री मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं। मोहन मांझी को बुधवार यानी 12 जून को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री
भाजपा को 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत मिला है, पहले धर्मेंद्र प्रधान का नाम प्रमुखता से चल रहा था लेकिन वो केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर बन गए इससे पहले ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के एक हफ्ते बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए मंगलवार को पहली बैठक हुई।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे और बैठक में मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगी बता दें कि मोहन माझी को भाजपा उन दिग्गज नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने राज्य में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में खासा रोल निभाया है।
भाजपा ने 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया था
चार जून को हुई मतगणना में भाजपा ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया था, मुख्यमंत्री पद के लिए इससे पहले ध्यान ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से निर्वाचित सुरेश पुजारी और भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था।
मोहन माझीओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने
मोहन चरण माझी को भारतीय जनता पार्टी के उन दिग्गज नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने ओडिशा में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वो पहली बार वर्ष 2000 में ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। मोहन पेशे से एक किसान रहे हैं और ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
