विजयादशमी पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले-कुछ लोग नहीं चाहते भारत बने मजबूत राष्ट्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2023, 10:09 AM IST

Mohan Bhagwat Address on RSS Vijayadashami : RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजा करने के बाद भागवत ने कहा कि देश का उत्थान होगा तो शोषण खत्म होगा। उन्होंने मणिपुर में मैतेई एवं कैकी समुदाय के बीच हिंसक झड़पों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्षों से यह समुदाय एक-दूसरे के साथ रहते आया है लेकिन ऐसी क्या वजह है कि दोनों समुदाय एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। यहां दोनों समुदायों के बीच समरसता बिगाड़ने की कोशिश हुई।

Mohan Bhagwat Address on RSS Vijayadashami Utsav event: विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने देश में समरसता एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर बड़ा हमला किया। नागपुर स्थित संघ कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने मंगलवार को कहा कि 'कुछ लोग नहीं चाहते कि देश मजबूत हो। समाज में यदि बुराइयां रहेंगी तो वे सफल होंगे। ऐसे लोग समाज को तोड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों से हमें सजग रहने की जरूरत है।

आरएसएस प्रमुख ने मणिपुर का जिक्र किया

RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजा करने के बाद भागवत ने कहा कि देश का उत्थान होगा तो शोषण खत्म होगा। उन्होंने मणिपुर में मैतेई एवं कैकी समुदाय के बीच हिंसक झड़पों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्षों से यह समुदाय एक-दूसरे के साथ रहते आया है लेकिन ऐसी क्या वजह है कि दोनों समुदाय एक-दूसरे के दुश्मन बन गए। यहां दोनों समुदायों के बीच समरसता बिगाड़ने की कोशिश हुई। इसके पीछे कोई है जो नहीं चाहता कि भारत में शांति बनी रहे।

End of Feed