मोहाली RPG अटैक केस में यूपी कनेक्शन: देवबंद से दबोचा गया आतंकी नेटवर्क का 'डिजिटल मददगार'!

Mohali RPG Attack: मोहाली आरपीजी अटैक केस की जांच अब यूपी तक पहुंच चुकी है। इस मामले में देवबंद से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है।

Mohali RPG Attack: पंजाब के बहुचर्चित मोहाली रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र में एक साझा अभियान) चलाकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। यह बड़ी कार्रवाई पंजाब एसटीएफ (STF) और यूपी एटीएस (ATS) की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई है।

mohali rpg blast

मोहाली आरपीजी ब्लास्ट केस में देवबंद से एक युवक गिरफ्तार

व्हाट्सएप OTP और तकनीकी मदद देने का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बचीटी निवासी मोहत्सीम के रूप में हुई है। मोहाली हमले की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच के दौरान मोहत्सीम का नाम सामने आया था।

End of Feed