देश

Khan Sir News: 'आपके बॉडीगार्ड ने कैसे गोली चलाई', फायरिंग मामले में खान सर के खिलाफ FIR, जानिए पुलिस ने क्या कहा

Khan Sir News: पटना में कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Image

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान पर मुकदमा दर्ज। AI IMAGE

Khan Sir News: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में एक और बड़ा मोड़ आ गया है, जहां ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब खुद खान सर (फैसल खान) पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। पटना के कदमकुआं थाने में पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर खान सर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खान सर पर सबसे बड़ा आरोप उनके सुरक्षाकर्मियों (बॉडीगार्ड्स) को लेकर लगा है, जिसमें पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि 2 जून की रात को हुई हिंसक झड़प के दौरान उनके गार्ड्स ने सरेआम हवाई फायरिंग कैसे और किसके आदेश पर की थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पटना पुलिस प्रशासन ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है, जो किसी भी समय खान सर से आमने-सामने पूछताछ कर सकती है।

खान सर पर आरोप लगा है कि आपके बॉडीगार्ड ने कैसे गोली चलाई। अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की टीम खान सर से फिर किसी भी समय पूछताछ कर सकती है। पुलिस की विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले खान सर की शिकायत पर रौशन आनंद को जेल भेजा गया था, जिन्होंने खुद को बेकसूर बताते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया था, लेकिन अब सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खुद खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

हमलावरों ने कोचिंग परिसर में मचाया उत्पाद

बीती 2 जून की रात करीब 10 बजे खान सर के कोचिंग सेंटर पर अचानक दर्जनों असामाजिक तत्वों ने धावा बोल दिया था, जहां हमलावरों ने न सिर्फ कोचिंग परिसर पर जमकर पथराव किया और वहां लगे खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़े, बल्कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों (गार्ड्स) की भी बेरहमी से पिटाई की।

घटना की सूचना मिलते ही खान सर खुद तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने शुरुआत में मीडिया के सामने यह बड़ा दावा किया कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए परिसर में 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग भी की है, हालांकि मामले ने तूल तब पकड़ा जब कुछ ही समय बाद खान सर अपने इस फायरिंग वाले बयान से पूरी तरह पीछे हट गए और इस पर आगे कुछ भी बोलने से दूरी बना ली।

पटना पुलिस ने क्या कहा?

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले को लेकर कहा कि कोचिंग इंस्टिट्यूट पर जिस तरह हंगामा हुआ, उस मामले में गिरफ्तारी हुई, उसके बाद फायरिंग का वीडियो आया,उस वीडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार की गई है। SSP ने कहा जो भी लोग वीडियो में दिखाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। जांच चल रही है। अनुसंधान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी इंतजार कीजिए।

दो लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

इस हिंसक झड़प के बाद खान सर के संस्थान की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर पर इस हमले की साजिश रचने और हमला कराने का सीधा आरोप लगाते हुए पटना के कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हालांकि, अपनी गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने पुलिस और मीडिया के सामने खुद को पूरी तरह बेकसूर बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और साफ कहा कि इस पूरी हिंसक घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत इस झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर सुरक्षाकर्मियों की कथित हवाई फायरिंग और कोचिंग के ही गार्ड्स पर केस दर्ज होने का नया वीडियो व पुलिसिया मोड़ सामने आने के बाद, इस पूरे मामले की सच्चाई और खान सर की मुश्किलों पर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article