शहर

Punjab News: पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: मोहाली से विदेशी हैंडलर के दो गुर्गे गिरफ्तार, IED बरामद

Punajb News: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। SSOC ने एक ऑपरेशन के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है।

Image

मोहाली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम (फोटो- DGPPunjabPolice)

Punajb News: पंजाब में सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क के खिलाफ राज्य पुलिस (Punajb Police) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), एसएएस नगर ने मोहाली से एक विदेशी आतंकी हैंडलर के दो सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस तुरंत की गई कार्रवाई से पंजाब पुलिस ने राज्य को दहलाने की एक बड़ी और नापाक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है।

बरामद हुआ IED

पंजाब पुलिस के विशेष दस्ते (SSOC) द्वारा चलाए गए इस गुप्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, इन आतंकियों का मकसद एसएएस नगर (मोहाली) में महत्वपूर्ण सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाना था। पुलिस की इस मुस्तैद और समय पर की गई कार्रवाई से सार्वजनिक सुरक्षा पर मंडरा रहा एक बड़ा और विनाशकारी खतरा टल गया है।

विदेशी नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को और तेज कर दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे आतंकी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस साजिश के पीछे कौन-कौन से विदेशी हैंडलर शामिल हैं, उनके मददगार कौन हैं और इस पूरी साजिश के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इन सभी कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

शांति और सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस प्रतिबद्ध

घटना के बाद पंजाब पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर राज्य की जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि वह राज्य में आतंकी नेटवर्कों को ध्वस्त करने, संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति, कानून-व्यवस्था व सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article