मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी या नहीं, गुजरात हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 7, 2023, 06:36 AM IST

Modi surname issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम मामले वाली टिप्पणी को लेकर मिली सजा के खिलाफ अपील पर गुजरात हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा। अगर सजा पर रोक लग गई तो संसद सदस्यता बहाल हो सकती है।

Modi surname issue: गुजरात हाई कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर आज अपना फैसला सुनाएगा जिसमें उन्होंने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को जारी लिस्ट के मुताबिक न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक की अदालत शुक्रवार सुबह 11 बजे राहुल गांधी के बारे मे फैसला सुनाएगी। अगर सजा पर रोक लगी तो राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Defamation Case, Modi Surname Case, Rahul Gandhi, Gujarat High Court

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर फैसला आज

कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया था इनकार

जज प्रच्छक ने मई में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे।

End of Feed