'ट्रंप से डरे हुए हैं PM मोदी...', अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को लेकर बरसे राहुल गांधी; गिनाईं 5 वजहें

Trump Russian Oil Remark: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की कि वाशिंगटन को आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा।

Trump Russian Oil Remark: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की कि वाशिंगटन को आश्वासन दिया गया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं। साथ ही उन्होंने इसकी वजहें भी गिनाई हैं।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप के बयान के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं और उन्होंने 5 वजह भी गिनाई। उन्होंने पहली वजह में बताया कि ट्रंप को यह निर्णय लेने और घोषणा करने की अनुमति दी कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने दूसरी वजह में कहा कि बार-बार की गई उपेक्षा के बावजूद बधाई संदेश भेजते रहे। तीसरी वजह- वित्त मंत्री की अमेरिकी यात्रा रद्द की गई। चौथी वजह- पीएम मोदी शर्म अल-शेख में शामिल नहीं हुए। पांचवी वजह- ऑपरेशन सिंदूर पर उनका विरोध नहीं करते।

End of Feed