कांग्रेस ने जिन्हें 'लक्ष्मण रेखा' की दिलाई याद, उन्हें अहम जिम्मेदारी देने जा रही मोदी सरकार! विदेशों में खोलेंगे PAK की पोल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर इन दिनों अपने बयानों की वजह से पार्टी के निशाने पर हैं। इस बीच, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शशि थरूर को बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। 'भाषा' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार की सूची में विदेश मामलों पर संसदीय पैनल के प्रमुख शशि थरूर शामिल हैं।

Operation Sindoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर इन दिनों अपने बयानों की वजह से पार्टी के निशाने पर हैं। इस बीच, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने शशि थरूर को बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। सरकार पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आक्रामक राजनयिक अभियान के तहत वैश्विक स्तर पर भारत के पक्ष को मजबूती से रखने और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने के लिए एक योजना तैयार की है जिसमें शशि थरूर को शामिल किया जा सकता है।

Shashi Tharoor

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर (फोटो साभार: @ShashiTharoor)

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बुधवार को सामने आया था कि पार्टी में सबको अपनी राय रखने की आजादी है, लेकिन शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़े मुद्दे पर अपने बयानों से 'लक्ष्मण रेखा' लांघ दी है। हालांकि, सरकार ने उन्हें वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने की जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है। सरकार अगले सप्ताह से विभिन्न देशों में कई बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी।

End of Feed