चीन बॉर्डर पर मोदी सरकार के प्रोजेक्ट: 6800 किमी. सड़क, 5 सुरंगें, बजट में 400 फीसदी बढ़ोतरी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 8, 2023, 11:46 AM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन की सीमा से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर रणनीतिक बुनियादी ढांचा विकसित करने के प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी।

Infra Push Near China Border: चीन से लगातार खतरे के मद्देनजर मोदी सरकार एलएसी पर कई बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटी है। रणनीतिक तैयारी के तहत यहां बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि चीन की सीमा से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर रणनीतिक बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए सरकार लगातार द्वारा पहल की गई है।

जयशंकर ने की कांग्रेस की आलोचना

एक ब्रीफिंग में जयशंकर ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इंफ्रास्ट्रक्चर की उपेक्षा की, वे गंभीर आरोप नहीं लगा सकते। उन्होंने कहाकि बॉर्डर इन्फ्रा और कनेक्टिविटी राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हैं। जयशंकर ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का बॉर्डर इंफ्रा पर जोर 2014 से पहले की पिछली सरकारों की तुलना में बहुत मजबूत है।

End of Feed