असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मोदी कैबिनेट की बैठक में और क्या-क्या हुए निर्णय ?

Assam New Greenfield Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में असम में नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया।

Assam New Greenfield Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में असम में नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त पोस्टल ऑपरेशन स्कीम (डाक विभाग), तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल को लेकर भी निर्णय लिए गए।

Modi Cabinet Meet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो)

कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि देश का कंटेनर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ईस्ट कोस्ट और वेस्ट कोस्ट, दोनों पर ही और कंटेनर टर्मिनल की जरूरत है।

End of Feed