मोदी और मनोहर की जोड़ी हरियाणा को नंबर 1 राज्य बनाने का कर रही है काम, अमित शाह ने की जमकर तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:22 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर की जोड़ी हरियाणा को नंबर 1 राज्य बनाने के लिए काम कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने कहा कि मोदी और मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम कर रही है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामकाज की जमकर तारीफ की।
  • अमित शाह ने कहा कि मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया।

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) के कामकाज की खूब सराहना की है। फरीदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी और मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के रूप में आजादी के बहुत समय के बाद पूरे हरियाणा को एक मुख्यमंत्री मिला है। पहले या तो मुख्यमंत्री सिरसा या फिर रोहतक के होते थे, हरियाणा के नहीं होते थे। हमारा मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री है।

Amit Shah

अमित शाह ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की जमकर तारीफ की।

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने पिछले 8 साल में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने 8 साल में हरियाणा को बदलने का काम किया है। अमित शाह ने कहा पिछली सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि 50 साल की सरकारें एक ओर और 8 साल की हमारी सरकार एक ओर, इसमें हमारा पलड़ा भारी है।

End of Feed