MLC चुनाव मतगणना LIVE Updates: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 28 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी, अनुज सिंह ने की गंदगी की शिकायत

बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शामिल हैं। इस राज्य की विधान परिषद सीटों पर चुनाव की चर्चा इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि केंद्र के साथ-साथ राज्य.में भी भाजपा नीत सरकार है।

MLC election results 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषदों की 28 सीटों पर मंगलवार सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई। इन सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था। नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बता दें कि यूपी की 11 सीटों, बिहार की आठ सीटों के लिए महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए और कर्नाटक में चार सीटों के लिए वोटरों ने मतदान किया है। बिहार और यूपी की 19 सीटों पर सियासी घमासान देखने को मिला। महाराष्ट्र में पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Chunav

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 28 सीटों के आएंगे नतीजे। तस्वीर-AI

वाराणसी -स्ट्रांग रूम की निगरानी

* नतीजों के पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं स्ट्रांग रूम की निगरानी

* बकायदा शिफ्ट वाइज़ हो रही है पहरेदारी

End of Feed