अब कीजिए मिजोरम टू दिल्ली का सफर, राजधानी आइजोल तक पहुंची ट्रेन

भारत सरकार का ‘कनेक्ट नॉर्थ ईस्ट’ मिशन एक और बड़ी सफलता की ओर बढ़ गया है। मिजोरम की राजधानी आइजोल तक पहली बार ट्रेन पहुंच गई है। बुधवार को नए रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी का स्पीड ट्रायल सफल रहा।

नई दिल्ली: भारत सरकार का ‘कनेक्ट नॉर्थ ईस्ट’ मिशन एक और बड़ी सफलता की ओर बढ़ गया है। मिजोरम की राजधानी आइजोल तक पहली बार ट्रेन पहुंच गई है। बुधवार को नए रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी का स्पीड ट्रायल सफल रहा।

Indian railway

मिजोरम की राजधानी आइजोल तक पहली बार ट्रेन पहुंच गई है।

यह प्रोजेक्ट मिजोरम को बाकी भारत से जोड़ने के लिए शुरू किया गया था। अब यह नॉर्थ ईस्ट का चौथा राज्य बन गया है जो पूरी तरह रेलवे नेटवर्क से जुड़ चुका है। इससे पहले असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जुड़ चुके हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनें भी शुरू होंगी, जिससे मिजोरम के लोग सीधे दिल्ली जैसे शहरों तक ट्रेन से सफर कर सकेंगे।

End of Feed