छत्तीसगढ़ में बिलासपुर स्टेशन के पास ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी पर चढ़ा, 8 लोगों की मौत, 14 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास आज लगभग शाम चार बजे मेमू ट्रेन का एक डिब्बा एक मालगाड़ी से टकरा गया। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। घटना शाम करीब 4 बजे हुई जब मेमू त्री ट्रेन गेवरा (पड़ोसी कोरबा जिले में) से बिलासपुर जा रही थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के करीब एक लोकल यात्री ट्रेन के मंगलवार को एक मालगाड़ी से टकरा जाने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एक लोकल यात्री ट्रेन आज कोरबा जिले के गेवरा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। अग्रवाल ने बताया कि जब ट्रेन आज शाम लगभग चार बजे गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के मध्य में थी तभी लोकल यात्री ट्रेन ने एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में सात लोगों की मृत्यु हुई है और 14 यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को बिलासपुर शहर के अपोलो, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आपोलो अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

Train Accident

छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसा, 7 की मौत

लोकल ट्रेन की पहली बोगी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी

अग्रवाल ने बताया कि घटना के दौरान लोकल ट्रेन की पहली बोगी, मालगाड़ी की अंतिम बोगी के ऊपर चढ़ गई और छतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन की बोगी में दो अन्य यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली है, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके की तस्वीरों में यात्री ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के वैगन के ऊपर चढ़ा दिख रहा है।

End of Feed