Video: संसद में गडकरी से क्यों मिलने पहुंचे राहुल-प्रियंका, केंद्रीय मंत्री के साथ क्या हुई बात?

पिछले कुछ समय से यात्री बसों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। आग की घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने नियमों को सख्त किया है। सरकार बस बॉडी में गुणवत्ता बरकरार रखना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा के लिए कड़े नियम आवश्यक हैं।

Nitin Gadkari: निजी बसों में आग लगने की घटनाएं रोकने के लिए सरकार द्वारा नियम कड़े किए जाने के बाद राजस्थान बस बॉडी एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को संसद में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बस बॉडी असोसिएशन के सदस्य पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिले। इसके बाद राहुल उन्हें लेकर नितिन गडकरी के पास गए। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इस मुलाकात में बस संघ के नुमाइंदों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नियम सख्त करने से बड़ी कंपनियों को फायदा हो रहा है लेकिन उनकी रोजी-रोटी छिन रही है।

गडकरी ने कहा-वे कोई रास्ता निकालेंगे

दरअसल, पिछले कुछ समय से यात्री बसों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। आग की घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने नियमों को सख्त किया है। सरकार बस बॉडी में गुणवत्ता बरकरार रखना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने सदस्यों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा के लिए कड़े नियम आवश्यक हैं। हालांकि वे कोई रास्ता निकालेंगे। गडकरी ने कहा कि बस बॉडी बनाने वालों को सात साल से नियमों का अनुसरण करने के लिए कह रहे हैं लेकिन जब कोई सुधार नहीं आया तब सख्ती करनी पड़ी।

End of Feed