'सांसद का पद बहुत ताकतवर है लेकिन उसकी एक सीमा भी है', टाइम्स नाउ नवभारत से बोलीं मंडी की BJP सांसद कंगना रनौत

कंगना ने कहा कि मंडी में उन्होंने एक साल में बीएसएनल के टॉवर लगवाए, लोगों को सोलर लाइट्स दिए। उन्होंने कहा, 'अभी मैंने वहां पोषण का अभियान चलाया। विकास के कई सारे प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। हमें खासकर नेताओं को यह कहने की जरूरत नहीं है कि वे लोगों की 'सेवा' करना चाहते हैं। बल्कि 'सेवा' की जगह 'सहयोग एवं समर्थन' की बात कहनी चाहिए।

Kangana Ranaut Interview: सांसद का पद बहुत ताकतवर होता है और उसे बहुत सारे काम करने होते हैं। लोग अपने सांसद के पास तरह-तरह की शिकायतें और मांगें लेकर आते हैं लेकिन एक सांसद के रूप में आप उनकी सभी समस्याएं दूर नहीं कर सकते। अब देश में लोगों की सेवा नहीं बल्कि उनका सहयोग एवं समर्थन करने की जरूरत है। सेवा बुजुर्गों और लाचारों की करनी चाहिए। ये बातें मंडी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से कहीं। 'फ्रैंकली स्पीकिंग' कार्यक्रम में कंगना ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

kangana Ranaut

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बातचीत करतीं मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत।

'आप चाहकर भी लोगों की मदद नहीं कर पाते'

कंगना ने कहा कि एक साल में बहुत बदलाव आया है। राजनीति करना अब आसान काम नहीं है। बहुत काम करना पड़ता है। जब वह लोगों के बीच होती हैं तो वह उनसे जमीन से जुड़े मुद्दों पर बात करती हैं। मंडी की सांसद ने कहा कि 'लोग हमेशा शिकायत लेकर आते हैं। लोग पंचायत से लेकर अपने स्वास्थ्य, नाली, सड़क की समस्याएं लेकर आते हैं और वे आपसे मदद की गुजारिश करते हैं लेकिन आप चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पाते।'

End of Feed